50 वर्षीय महिला लापता, गुमशुदगी दर्ज
25 Feb 2026

50 वर्षीय महिला लापता, गुमशुदगी दर्ज
। पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधनकला गांव निवासी राजाबेटी (50) लापता हो गई। परिजनों का कहना है कि वह 22 फरवरी को घर से लापता हुई हैं। पैलानी थाने में परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई है। परिजनों ने बताया कि काफी देर इंतजार और आसपास तलाश के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो परिवार ने रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया। हर संभव प्रयास विफल होने पर पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है
Advertisement
Advertisement