24 घंटे में चोरी की कार बरामद, एक शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
02 Oct 2025

24 घंटे में चोरी की कार बरामद, एक शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

पुलिस आयुक्तालय जयपुर दक्षिण

थाना पत्रकार कॉलोनी

दिनांक: 01/10/2025

 

बड़ी कार्यवाही – वाहन चोरी का खुलासा

 24 घंटे में चोरी की कार बरामद, एक शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

जयपुर दक्षिण के थाना पत्रकार कॉलोनी पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे में चोरी की गई कार बरामद कर एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है।

घटना का विवरण:दिनांक 30.09.2025 को परिवादी श्री मानसिंह चौधरी निवासी रोडूराम नगर, ग्राम रामपुरा ने रिपोर्ट दी कि उनकी कार वोक्सवैगन RJ14 CP 6425 चौधरी कानाराम पैराडाइज पर खड़ी थी। अज्ञात युवक ऑफिस से चाबी निकालकर कार को लेकर फरार हो गया। CCTV फुटेज में आरोपी मजदूर टाइप का व्यक्ति नजर आया।

 

इस पर थाना पत्रकार कॉलोनी में प्रकरण संख्या 01/25, धारा 303(2) BNS में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

कार्रवाई:

थाना प्रभारी श्री सतीश चन्द के नेतृत्व में गठित टीम ने सादा वस्त्रों में निगरानी रखी और मुखबिरों से सूचना एकत्र की। तकनीकी विश्लेषण और सतत प्रयासों से पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त:

श्री मुनेन्द्र उर्फ भूरा
पुत्र श्री शेर सिंह फौजदार, जाति जाट, उम्र 19 वर्ष
निवासी – गांव महरावर, थाना कुम्हेर, जिला डीग
हाल निवासी – चौधरी कानाराम पैराडाइज, पत्रकार कॉलोनी, जयपुर दक्षिण

बरामदगी:

चोरी की गई कार वोक्सवैगन RJ14 CP 6425

पुलिस टीम:

  1. श्री सतीश चन्द – थानाप्रभारी पत्रकार कॉलोनी
  2. श्री विरेन्द्र सिंह – सउनि
  3. श्री लोकेश – एचसी, साइबर सैल
  4. श्री मानसिंह – एचसी 1210, एसीपी कार्यालय मानसरोवर
  5. श्री रामस्वरूप – कानि 4206, एसीपी कार्यालय मानसरोवर
  6. श्री देवेन्द्र – कानि 10057, एसीपी कार्यालय मानसरोवर
  7. श्री दीपचन्द – कानि 8758, थाना पत्रकार कॉलोनी
  8. श्री उमेश – कानि 7817, थाना पत्रकार कॉलोनी
  9. श्री राजेन्द्र – कानि 7843, थाना पत्रकार कॉलोनी
  10. श्री जिनेन्द्र – कानि 6405, थाना पत्रकार कॉलोनी
  11. श्री पिकेंश – कानि 2763, थाना पत्रकार कॉलोनी

आरोपी से पूछताछ जारी है और अन्य वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।