स्वस्थ नारी ही सक्षम नारी अपराजिता सिंह ने किया मिशन शक्ति 5.o अभियान का आह्वानशाहजहांपुर। मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह ने कहा कि नारी तभी सक्षम बन सकती है
22 Sep 2025

स्वस्थ नारी ही सक्षम नारी अपराजिता सिंह ने किया मिशन शक्ति  5.o अभियान का आह्वानशाहजहांपुर। मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह ने कहा कि नारी तभी सक्षम बन सकती है
शाहजहांपुर। मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह ने कहा कि नारी तभी सक्षम बन सकती है जब वह पूरी तरह स्वस्थ हो। इसी सोच के तहत जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार मिशन शक्ति फेज-5 में एक अभिनव पहल शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिलेभर की सभी सरकारी कार्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों और स्वास्थ्य केंद्रों पर महिलाओं को आयरन फोलिक एसिड की गोली खिलाई जाएगी और नींबू पानी पिलाया जाएगा।सीडीओ ने समझाया कि आयरन फोलिक एसिड की गोली का सर्वोत्तम असर तभी होता है जब इसे विटामिन-सी से भरपूर पदार्थों जैसे नींबू या आंवले के साथ लिया जाए। इसलिए प्रशासन ने इसे नींबू पानी के साथ उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने यह भी चेताया कि चाय या कैल्शियम की गोली के साथ आयरन फोलिक एसिड लेना लाभकारी नहीं है। अपराजिता सिंह ने सभी महिलाओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएँ और अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा, "स्वस्थ नारी ही सक्षम नारी है, और सक्षम नारी ही परिवार व समाज को आगे ले जा सकती है।"
Advertisement
Advertisement