स्कूली वैन पलटने से बच्चे हुए घायल
20 Feb 2026
Reporter -Abhay Kumar Dwivedi
रायबरेली में स्कूली वैन पलट गई है। वैन पलटने से उस पर सवार बच्चे घायल हो गए हैं। वैन पर बीस बच्चे सवार थे जिनमे लगभग 11 बच्चों को अस्पताल ले जाया गया जहां 8 बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया मामला हरचंदपुर थाना इलाके के महाराजगंज मोड के पास का है। यहाँ सन शाइन पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को लेकर महाराजगंज की तरफ से आकर हरचंदपुर स्थित स्कूल की ओर जा रही थी। उसी दौरान अचानक वैन स्लिप हो कर खाईं में पलट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ प्रदीप कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को सीएचसी भिजवाया जहाँ डाक्टरों ने 8 बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ड्राइवर लक्ष्मीनन्द तिवारी घटना से सदमे में है और उसे कुछ भी याद नहीं कि दुर्गटना कैसे हुई।








