सोयाबीन फसल पर कीट प्रकोप और जलभराव से किसानों की हालत खराब
09 Sep 2025

सोयाबीन फसल पर कीट प्रकोप और जलभराव से किसानों की हालत खराब
खातेगाँव। प्रभावित गाँवों में जमीनी सर्वे की माँग, एसडिएम राजस्व को सौंपा ज्ञापन। क्षेत्र के अनेक गाँवों में इस वर्ष सोयाबीन फसल पर पीला मोज़ेक रोग, इल्लियों का प्रकोप एवं जलभराव का भारी असर देखने को मिल रहा है। इन कारणों से किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। सोमवार को किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री प्रवीण प्रजापति से मुलाकात कर इस गंभीर स्थिति से अवगत कराया। किसानों ने कहा कि सेटेलाइट सर्वे से वास्तविक नुकसान का आकलन संभव नहीं है, जिससे शासन एवं बीमा कंपनियों द्वारा मिलने वाली राहत राशि में भ्रम और भेदभाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
Advertisement
Advertisement