सीतापुर मार्ग बदहाल, 84 कोसी परिक्रमा से पहले बढ़ी चिंता
29 Jan 2026

सीतापुर मार्ग बदहाल, 84 कोसी परिक्रमा से पहले बढ़ी चिंता
हरदोई, संवाददाता। सीतापुर मार्ग पर नया गांव से बरगदिया पुल तक सड़क की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। मार्ग जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील नजर आ रहा है। इससे छोटे-बड़े वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं। राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग नैमिषारण्य के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग माना जाता है। यहां सुबह से शाम तक हजारों वाहनों की आवाजाही रहती है। जनप्रतिनिधि और उच्च अधिकारी भी इसी मार्ग से नैमिष दर्शन के लिए आते-जाते हैं। बावजूद इसके सड़क की दुर्दशा पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि आगामी माह में 84 कोसी परिक्रमा भी इसी मार्ग से होकर गुजरेगी, लेकिन शासन-प्रशासन की तैयारियां सिर्फ कागजों तक ही सीमित दिखाई दे रही हैं।
Advertisement
Advertisement