सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को सिविल हॉस्पिटल में परिवर्तित नहीं किया तो होगा उग्र आंदोलन पेड़ के नीचे बैठक कर लोगों ने एक सुर में कहा 22 को घंसौर बंद रहेगा
22 Dec 2025
रिपोर्टर --बसंत यादव
धंसौर। मुख्यालय घंसौर के कमानियां गेट के नजदीक लगे रसुल्ला के पेड़ के नीचे विगत 20 दिसंबर को सैकड़ों लोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सौर को सिविल हॉस्पिटल में परिवर्तित करने के लिए जमावड़ा लगा और एक बैठक आयोजित हुई और उपस्थित सभी लोगों में एक स्था में सिविल हॉस्पिटल बनाएं जाने को मांग पर जोर दिया जिसको लेकर आगामी 22 दिसंबर सोमवार को नगर घंसौर को दोपहर 2 बजे तक बंद रखने का निर्णय लिया गया। बैठक उपरांत उपस्थित सभी लोगों में मुख्य बाजार से लेकर पुराना बस स्टैंड, खैरमाई चौक सहित आदि जगहों के प्रतिहानों में जाकर छोटे बड़े सभी व्यापारियों से बंद रखने का आवड किया। कहा जा रहा है कि घंसौर निवासी अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष कोक लाल यादव एवं ग्राम पटेल, भारत यादव सहित अन्य लोग लगातार पिछले कई दिनों से उक्त मसले को लेकर सोशल मीडिया में अपनी आवाज बुलंद करते रहे है। जिसका व्यापक असर देखने को मिला और पूर्व से सोशल मीडिया में चल रहे निर्धारित समय में सैंकड़ों की तादाद में लोग एकत्रित हुए और आंदोलन का स्वरूप तैयार किया गया। उक्त मसले को लेकर शासन प्रशासन के द्वारा जल्द कोई होस निर्णय नहीं लिया गया, तो आगामी दिनों में उम्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।








