सहसवान के अल्हैदादपुर धोबई गांव के मामले की जांच
10 Sep 2025
Reporter-- Rahul
सहसवान के अल्हैदादपुर धोबई गांव के मामले की जांच कर रहे एसएसआई कमलेश कुमार को बरेली एंटी करप्शन टीम ने 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी को उझानी कोतवाली लाया गया और मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने एसएसआई को तुरंत निलंबित कर विभागीय जांच सीओ बिसौली को सौंपी है।








