सरस्वती शिशु मंदिर खड़पालिया के भैया बहिन ने विजय का परचम लहराया।
08 Sep 2025

 सरस्वती शिशु मंदिर खड़पालिया के भैया बहिन ने  विजय का परचम लहराया।

लोकेशन खडपालिया/मल्हारगढ़ मल्हारगढ़ तहसील के सरस्वती शिशु मंदिर खडपालिया विद्यालय परिसर में आज जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता सकुशल सम्पन्न हुईं। प्रतियोगिता में लगभग 23 विद्यालय से 450 भैया बहिन ने भाग लिया था। कार्यक्रम में संयोजक मंडल पधाधिकारी, युवा मंडल, अभिभावक बंधू, ग्राम वासी और पूर्व छात्र सभी समय से विद्यालय में उपस्थित रहें। और कार्यक्रम को सफल बनाया।* *आज के कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रुप में* *श्री हिम्मत सिंह जी चन्द्रावत बैंक प्रबंधक, श्री शभूलाल जी धनगर जिला प्रमुख ग्राम भारती मल्हारगढ़ ,श्री विष्णु दास जी बैरागी उपाध्यक्ष ग्राम भारती मल्हारगढ़* *श्री जगदीश जी पाटीदार संयोजक महोदय खड़पालिया* *सभी हमारे बीच उपस्थित रहे और कार्यक्रम की शुरुआत की* *सर्वप्रथम भैया बहिनों को चाय अल्पाहार करवाया* *प्रातः काल 9:30 पर गांव में प्रभात फेरी निकाली। और बालाजी मंदिर बस स्टैंड पर भारत माता पूजन भी की गई, उसके बाद दिन भर सभी तरह की खेल प्रतियोगिता चालू रही। जिसमें सभी भैया बहिनों ने अपना शत प्रतिशत दिया।  *प्रतियोगिता के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रुप में, श्री सुनील जी शर्मा बूढ़ा मंडल अध्यक्ष, श्री शंबुलाल जी धनगर जिला प्रमुख ग्राम भारती मल्हारगढ़, विष्णु दास जी बैरागी उपाध्यक्ष ग्राम भारती मल्हारगढ़,  , श्री शंभुलाल जी सेन जिला समिती सदस्य मल्हारगढ़, जयराम जी हरजानी जिला समिती सदस्य मल्हारगढ़, श्री भगवती लाल जी पाटीदार पूर्व संयोजक महोदय, श्री मदनलाल जी रायका ग्राम पंचायत खड़पलिया सचिव महोदय, प्रतियोगता के समापन में सभी विजेता भैया बहिनों को उनका नाम अवगत कराया गया, अंत में सभी भैया बहिनों और अन्य सभी नागरिकों को भोजन करवाया। और कार्यक्रम को सफल बनाया/