सरपंच सचिव के भ्रष्टाचार को लेकर मुकदमा दर्ज
10 Nov 2025
रिपोर्टर --अजय भंडारी
मलनिया सरपंच पर जिला सीईओ ने किए एफआईआर के आदेश
आदेश के बाद भी जनपद सीईओ द्वारा नहीं कराई गई एफआईआर
लटेरी। लटेरी जनपद की ग्राम पंचायत मलनिया के सरपंच पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विदिशा के द्वारा दिनांक 13 /10.2025 को एफआईआर के आदेश किए गए हैं। ज्ञात हो कि मलनिया सरपंच को जिला सीईओ द्वारा फर्जी एवं धुंधले बिल लगाने के मामले में पद से पृथक कर दिया गया था। इसी मामले को लेकर जिला पंचायत सीईओ द्वारा एफआईआर के आदेश जनपद सीईओ को दिए गए हैं।
जिला पंचायत सीईओ द्वारा गए द्वारा दिए गए आदेश को एक माह बीतने को है लेकिन जनपद सीईओ उदय प्रताप सिंह द्वारा आज दिनांक तक मलानिया सरपंच रईस खान के खिलाफ एफआईआर नहीं कराई है। जनपद सीईओ उदय प्रताप सिंह द्वारा रईस खान पर एफआईआर न करने के कारण ऐसा प्रतीत होता है कि इस पंचायत में हुए भ्रष्टाचार में मुख्य कार्यपालन अधिकारी उदय प्रताप सिंह की सहभागिता है।








