सरकार के धन का किया जा रहा दुरुपयोग
19 Jan 2026

सरकार के धन का किया जा रहा दुरुपयोग
जिला बरेली की तहसील नवाबगंज अंतर्गत ब्लॉक भदपुर की ग्राम पंचायत सत्वन पट्टी में सरकार के नियमों को ताक पर रखकर काम किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के तहत हो रहे कार्यों में सचिव और ग्राम प्रधान की मिलीभगत से खुलेआम धांधली की जा रही है। आरोप है कि कागजों में मजदूरों की हाजिरी पूरी दिखाई जाती है, जबकि मौके पर काम या तो अधूरा है या फिर कराया ही नहीं जा रहा। इसके साथ ही सरकार द्वारा गरीबों के लिए भेजे गए धान का भी दुरुपयोग किए जाने की बात सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि पात्र लोगों को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है और सरकारी संसाधनों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। इस पूरे मामले को लेकर गांव में नाराजगी का माहौल है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक संज्ञान लेता है।
Advertisement
Advertisement