समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे रायबरेली
20 Feb 2026

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे रायबरेली
रायबरेली पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने माघ मेले में बटुकों के कथित अपमान को लेकर सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि डिप्टी सीएम ने खुद माना है कि अपमान करने वालों को पाप मिलेगा, लेकिन सवाल यह है कि सजा क्यों नहीं दिलवाई जा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर सीएम जापान चले जाएंगे तो क्या डिप्टी सीएम वहां धरना देंगे? फिल्म विवाद पर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया। कहा कि यह बीजेपी की लव स्टोरी है और ब्राह्मण समाज को अपमानित करने के लिए फिल्म बनाई गई। उन्होंने कहा कि उस फिल्म का नाम भी नहीं लिया जा सकता। रिपोर्टर अभय द्विवेदी
Advertisement
Advertisement