सतर्कत नागरिक और प्रतिबद्ध उत्तर प्रदेश पुलिस यही है।
27 Nov 2025

सतर्कत  नागरिक और प्रतिबद्ध उत्तर प्रदेश पुलिस यही है।
सतर्क नागरिक और प्रतिबद्ध उ0प्र0 पुलिस यही है सुरक्षित डिजिटल भविष्य की नींव श्री राजीव कृष्ण, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा जनपद कासगंज में आयोजित परिक्षेत्र स्तरीय साइबर जागरूकता कार्यशाला का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारम्भ किया गया। कार्यशाला में साइबर विशेषज्ञ श्री अमित दूबे द्वारा प्रतिभागियों को वित्तीय ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरैस्ट, डिजिटल साक्ष्य संग्रहण एवं संरक्षण, सोशल मीडिया सुरक्षा मानक एवं विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों तथा ऑनलाइन सतर्कता के महत्व पर अत्यंत उपयोगी एवं जागरूकता बढ़ाने वाली जानकारी प्रदान की गई। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश ने अपने सम्बोधन में कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा प्रत्येक नागरिक के जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। कोविड काल के पश्चात डिजिटल उपयोग एवं ई-कॉमर्स में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसके साथ साइबर अपराध की चुनौतियाँ भी बढ़ी है। अतः साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करके, गोल्डन टाइम-फ्रेम के भीतर सही तथ्यों को रिपोर्ट कराया जाना चाहिए। उत्तर प्रदेश पुलिस तकनीक-आधारित, पारदर्शी और त्वरित साइबर जांच के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है, लेकिन ‘सुरक्षित डिजिटल समाज’ का निर्माण जनता की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। कार्यशाला में अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, पुलिस उप महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र, जिलाधिकारी कासगंज, पुलिस अधीक्षक अलीगढ़, हाथरस, कासगंज व एटा, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक व छात्र छात्राएँ, व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि के साथ ही ऑनलाइन माध्यम से परिक्षेत्र के जनपदों के थाना एवं साइबर सेल के पुलिस अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।