संविधान दिवस पर ‘उद्देशिका’ का सामूहिक संकल्प, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
26 Nov 2025

संविधान दिवस पर ‘उद्देशिका’ का सामूहिक संकल्प, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
संविधान दिवस पर ‘उद्देशिका’ का सामूहिक संकल्प, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से पूरा देश 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाता है। इसी क्रम में आज लखनऊ में आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम में ‘उद्देशिका’ का सशपथ पाठन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। भारत का संविधान—जो विविधता में एकता का अनूठा प्रतीक है—दुनिया का सबसे बड़ा एवं सबसे समृद्ध लोकतांत्रिक संविधान है। प्रत्येक भारतवासी को इस गौरवशाली धरोहर पर गर्व होना चाहिए। ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की पुण्य स्मृतियों को शत-शत नमन एवं संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
Advertisement
Advertisement