धार जिला अध्यक्ष मोहित सिंह दखणी की अगुवाई में शिवसेना पदाधिकारी CSP श्री सुजवल जग्गा से मिले, जनहित के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा
29 Sep 2025

धार जिला अध्यक्ष मोहित सिंह दखणी की अगुवाई में शिवसेना पदाधिकारी CSP श्री सुजवल जग्गा से मिले, जनहित के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

धार जिला अध्यक्ष मोहित सिंह दखणी की अगुवाई में शिवसेना पदाधिकारी CSP श्री सुजवल जग्गा से मिले, जनहित के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा धार — हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे जी की विचारधारा एवं उद्धव बाला साहेब ठाकरे जी के नेतृत्व में, शिवसेना (UBT) का प्रभावशाली प्रतिनिधिमंडल आज धार जिला CSP श्री सुजवल जग्गा से भेंट करने पहुँचा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मोहित सिंह दखणी की प्रमुख भूमिका सामने आई। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र मकवाना, जिला सचिव धर्मेंद्र सुर्वेशी, लोहाना मंडल अध्यक्ष रवि सिंदल, मंडल उपाध्यक्ष जीवन राव और मंडल सचिव हरिओम मकवाना उपस्थित रहे। बैठक में जिले की ज्वलंत समस्याओं और जनता के हितों के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष मोहित सिंह दखणी ने CSP मोहदय को जिले की प्रमुख समस्याओं और शिवसेना की कार्यशैली से अवगत कराया। ???? शिवसेना के प्रमुख कार्यक्षेत्र एवं मुद्दे: आम जनता की छोटी-बड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान किसानों की ऋण माफी, सिंचाई, बिजली एवं समर्थन मूल्य संबंधी माँगें बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराने की लड़ाई अवैध नशाखोरी, जुआ, शराब व माफियागिरी के खिलाफ सख्त कदम सामाजिक न्याय, गरीब एवं मजदूर वर्ग के हक की लड़ाई विकास कार्यों में भ्रष्टाचार व लापरवाही के खिलाफ आवाज़ शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा के क्षेत्र में प्राथमिकता ???? इस भेंटवार्ता में धार जिला CSP श्री सुजवल जग्गा ने स्पष्ट रूप से आश्वासन दिया कि ???? पुलिस-प्रशासन सदैव शिवसेना के साथ खड़ा रहेगा और जिला अध्यक्ष श्री मोहित सिंह दखणी एवं संगठन को हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। ???? यह आश्वासन सीधे जिला अध्यक्ष को दिया गया, जो शिवसेना संगठन की बढ़ती प्रभावशाली भूमिका और जनता की आवाज़ को मजबूती प्रदान करता है। इस अवसर पर शिवसेना पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि वे जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में, बाला साहेब ठाकरे जी की विचारधारा के अनुसार हर जनसमस्या के समाधान के लिए संघर्षरत रहेंगे और आम जनता की आवाज़ को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुँचाते रहेंगे।

Advertisement
Advertisement