शिवसेना UBT की चेतावनी का असर – केसुर बड़नगर मार्ग हुआ दुरुस्त
10 Sep 2025

शिवसेना UBT की चेतावनी का असर – केसुर बड़नगर मार्ग हुआ दुरुस्त

 धार/उज्जैन, 10 सितम्बर 2025 शिवसेना (UBT) द्वारा दिए गए ज्ञापन का बड़ा परिणाम अब सामने आया है। उद्धव बाला साहेब ठाकरे जी की विचारधारा पर चलते हुए, शिवसेना प्रदेश प्रमुख सुनील जी शर्मा, आईटी सेल प्रदेश प्रमुख नाहर सिंह गोड़, युवासेना प्रदेश प्रमुख प्रभात पुरानिया, संगठन प्रदेश प्रमुख चरित्र जी शर्मा, प्रदेश उपराज्य प्रमुख परमजीत सिंह मेकन के मार्गदर्शन और धार जिला प्रमुख *मोहित सिंह जी दखणी* के नेतृत्व में शिवसेना की पूरी टीम ने केसुर-बड़नगर के मुख्य मार्ग की समस्या को लेकर SDM महोदय को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन सौंपने के दौरान लोहाना मंडल प्रमुख रवि कुमार सिंदल, उप प्रमुख जीवन जी राव, मंडल सचिव हरिओम मकवाना, सह सचिव भेरू सिंह दांगी समेत पूरी टीम मौजूद रही। उस समय जिला प्रमुख मोहित सिंह दखणी ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी थी कि “यह मुख्य मार्ग जनता की जीवनरेखा है, इसमें गंभीर समस्याएं आ रही हैं। यदि समय पर समाधान नहीं किया गया तो शिवसेना उग्र सड़क आंदोलन करेगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।” ???? इसी चेतावनी का असर आज साफ नजर आया। दिनांक 10/09/2025 को पुलिस बल की मौजूदगी में PWD की SDO महोदया मेडम और SDM महोदय सर स्वयं मौके पर पहुंचे और मार्ग का निराकरण किया। SDM महोदय ने इस मौके पर आश्वासन दिया कि – “मोहित भाई साहब, यदि भविष्य में कहीं भी ऐसी कोई समस्या आती है तो प्रशासन आपके साथ खड़ा रहेगा।” इस प्रकार, शिवसेना UBT के संघर्ष और चेतावनी ने आम जनता की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान कराया।