शिवसेना (UBT) का जोरदार हस्तक्षेप – खरसोद खुर्द के नाली व रास्ता विवाद पर प्रशासन हरकत में
22 Sep 2025
रिपोर्टर --मोहित सिंह दखणी
???? शिवसेना (UBT) का जोरदार हस्तक्षेप – खरसोद खुर्द के नाली व रास्ता विवाद पर प्रशासन हरकत में
आज दिनांक 22/09/2025 को शिवसेना (UBT) के नेतृत्व में बड़नगर तहसील के ग्राम खरसोद खुर्द में लंबे समय से चले आ रहे नाली विवाद व रास्ते के विवाद को लेकर ग्रामीणजनों ने जोरदार आंदोलन किया।
इस दौरान शिवसेना (UBT) धार जिला प्रमुख मोहित सिंह दखनी तथा शिवसेना (UBT) लोहाना मंडल प्रमुख रवि कुमार सिंदल के नेतृत्व में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल तहसीलदार महोदया से मिला।
ग्रामीणों की आवाज़ को बुलंद करते हुए शिवसेना (UBT) के जिला प्रमुख और मंडल प्रमुख ने स्पष्ट कहा कि –
???? जब तक ग्रामीणों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक शिवसेना (UBT) चुप नहीं बैठेगी।
ज्ञापन सौंपते समय शिवसेना (UBT) के जिला प्रमुख मोहित सिंह दखनी ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि नाली और रास्ते की समस्या ग्रामीणों की जीवन रेखा से जुड़ी है। यदि इसका समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो शिवसेना (UBT) आंदोलन को और उग्र रूप देगी।
वहीं लोहाना मंडल प्रमुख रवि कुमार सिंदल ने भी ग्रामीणों के साथ खड़े रहकर आश्वासन दिलाया कि हर स्तर पर शिवसेना (UBT) जनता की आवाज़ बनेगी।
तहसीलदार महोदया ने ज्ञापन प्राप्त कर ग्रामीणों व शिवसेना (UBT) पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द नाली व रास्ते का विवाद सुलझा दिया जाएगा।
???? इस पूरे प्रकरण में फिर एक बार यह साफ हो गया कि शिवसेना (UBT) ही वह राजनीतिक शक्ति है जो जनता की समस्याओं को लेकर सड़क से लेकर प्रशासन तक संघर्ष करती है।








