शिवपुरी में सड़क हादसे में घायल युवक की मौतः परिजनों ने चक्का जाम
04 Jun 2026

शिवपुरी में सड़क हादसे में घायल युवक की मौतः परिजनों ने चक्का जाम

शिवपुरी जिले के बामौरकलां थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने मंगलवार को हसर्रा चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। वे मृतक के परिवार को तत्काल सहायता राशि और दुर्घटनाग्रस्त वाहन का बीमा क्लेम जल्द दिलाने की मांग कर रहे थे। लोडिंग और बाइक की हुई थी टक्कर यह घटना 29 मई की शाम हसर्रा पावर हाउस के सामने हुई थी। एक बजाज मोटरसाइकिल और लोडिंग पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। इस हादसे में कसेरा निवासी 28 वर्षीय लालसिंह आदिवासी और उनके रिश्तेदार भंवर सिंह घायल हो गए थे। दोनों को खनियाधाना अस्पताल ले जाया गया, जहां से लालसिंह को गंभीर हालत में शिवपुरी जिला अस्पताल और फिर ग्वालियर रेफर किया गया था। घटना के संबंध में 1 जून को बामौरकलां थाने में पिकअप चालक देवांश गुप्ता के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया था। लालसिंह आदिवासी की 2 जून को ग्वालियर में उपचार के दौरान मौत हो गई। शव रखकर परिजनों ने किया चक्काजाम मृतक का शव लेकर परिजन जब बामौरकलां क्षेत्र पहुंचे, तो उन्होंने हसर्रा चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। परिजनों की मुख्य मांग थी कि परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए और बीमा क्लेम की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। चक्काजाम की सूचना मिलते ही बामौरकलां थाना प्रभारी संजय लोधी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को शासन के नियमानुसार मिलने वाली सहायता राशि और बीमा क्लेम प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी और उन्हें समझाया। इसके बाद परिजन शांत हुए और चक्काजाम समाप्त कर दिया गया। पुलिस ने मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement