सोशल मीडिया पर समाज विरोधी टिप्पणी करने के आरोप में धर्मेंद्र भार्गव नाम के यूजर के खिलाफ कोतवाली थाने में FIR दर्ज की गई है। यह कार्रवाई एक स्थानीय मीडियाकर्मी धर्मेंद्र जाटव की शिकायत पर हुई है। आरोपी ने पत्रकार द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो पर आपत्तिजनक कमेंट किया था, जिससे एक विशेष समाज के लोगों में नाराजगी थी। भिंड के सामाजिक बहिष्कार वाले वीडियो से जुड़ा है मामला जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला भिंड जिले के मऊ क्षेत्र में हुए एक सामाजिक घटनाक्रम से जुड़ा है। कुछ समय पहले वहां एक महिला के निधन के बाद यादव समाज के कुछ लोगों ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि यदि शोकाकुल परिवार तेरहवीं संस्कार में ब्राह्मण को बुलाएगा, तो यादव समाज उसमें शामिल नहीं होगा। पत्रकार ने शेयर किया था वीडियो, आरोपी ने किया कमेंट इसी वीडियो को शिवपुरी के मीडियाकर्मी धर्मेंद्र जाटव ने अपनी फेसबुक आईडी से शेयर किया था। आरोप है कि इसी पोस्ट पर धर्मेंद्र भार्गव नाम के फेसबुक यूजर ने आपत्तिजनक और समाज विरोधी टिप्पणी कर दी, जिससे माहौल गरमा गया और एक विशेष समाज के लोगों में रोष फैल गया। स्क्रीनशॉट के साथ की शिकायत, IT एक्ट में केस दर्ज मामले की गंभीरता को देखते हुए धर्मेंद्र जाटव ने कोतवाली थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने सबूत के तौर पर आरोपी के आपत्तिजनक कमेंट का स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी धर्मेंद्र भार्गव के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








