शिक्षक अजय कुमार ने पूर्व किएसेवा के 10 वर्ष बच्चे ही शिक्षक का सच्चा दर्पण है
10 Oct 2025

शिक्षक अजय कुमार ने पूर्व किएसेवा के 10 वर्ष बच्चे ही शिक्षक का सच्चा दर्पण है
शीर्षक: शिक्षक अजय कुमार ने पूर्ण किए सेवा के 10 वर्ष बच्चे ही शिक्षक का सच्चा दर्पण बदायूं, उत्तर प्रदेश। बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय कौआ नगला में कार्यरत विज्ञान अध्यापक अजय कुमार ने आज अपनी सेवा के 10 वर्ष पूर्ण किए। इस अवसर पर उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा — > “इन दस वर्षों में बहुत कुछ सीखने को मिला, लेकिन सबसे बड़ा सबक यही रहा कि स्कूल के बच्चे ही शिक्षक का सच्चा दर्पण होते हैं। जिस प्रकार हम बाहर से जैसे होते हैं, दर्पण में वही प्रतिबिंब दिखता है। यदि किसी शिक्षक के बारे में जानना हो तो उससे कुछ पूछने की आवश्यकता नहीं — उनके विद्यार्थी ही बता देते हैं कि उनके सर कैसे हैं।” अजय कुमार ने आगे कहा इस गाँव के लोगों और बच्चों से जो सम्मान, स्नेह और प्यार मिला, वह शायद कहीं और नहीं मिल सकता। आप सभी के स्नेह और सहयोग से यह दस वर्ष कब बीत गए, पता ही नहीं चला। हृदय से आभार और धन्यवाद!अजय कुमार, विज्ञान अध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय कौआ नगला
Advertisement
Advertisement