शहीद का दर्जा देने की मांग
07 Sep 2025

शहीद का दर्जा देने की मांग

 बड़ी खबर – धौलपुर

शहीद का दर्जा देने की मांग

धौलपुर का जांबाज पुलिसकर्मी कांस्टेबल स्व. संदीप शर्मा (चालक नंबर 864), जो हाल ही में दौसा में कुख्यात अपराधी को ले जा रही पुलिस वैन दुर्घटना में शहीद हो गए, को लेकर अब सर्व समाज धौलपुर एकजुट हो गया है।

कल दोपहर 12 बजे, जिला कलेक्ट्रेट धौलपुर में आदरणीय मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।ज्ञापन के माध्यम से निम्न मांगें रखी जाएंगी 

स्व. संदीप शर्मा को शहीद का दर्जा दिया जाए।उनके परिवार को सरकारी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति (सरकारी नौकरी) दी जाए।

आयोजकों ने जिलेवासियों और समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे इस मुहिम में शामिल होकर मृतक संदीप शर्मा की आवाज बनें और न्याय की इस लड़ाई को मजबूती दें।

स्थान – जिला कलेक्ट्रेट, धौलपुर

समय – कल दोपहर 12 बजे

निवेदक – सर्व समाज धौलपुर

 

 

Advertisement
Advertisement