विकास की मुख्यधारा में बहराइच, जनसूचना अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण: राज्य सूचना आयुक्त
06 Jun 2026

विकास की मुख्यधारा में बहराइच, जनसूचना अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण: राज्य सूचना आयुक्त

बहराइच 06 जून। मा. राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री ने नानपारा चीनी मिल गेस्ट हाउस में जन सूचना अधिकारियों के साथ आयोजित जागरूकता बैठक के दौरान कहा कि विकसित यूपी की यात्रा प्रगति पर है। विकास की इस यात्रा में बहराइच भी शामिल है। इसमें जन सूचना अधिकारियों को दोहरी जिम्मेदारी का निर्वाह करना है। उन्हें जरूरतमंद लोगों के आवेदनों का समय पर जवाब देना है। इससे उनकी समस्याओं का समाधान होता है। इसके साथ ही जन सूचना अधिकारियों को विकास कार्यों में योगदान करना है। राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि बहराइच उत्तर प्रदेश की ग्रोथ स्टोरी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। भव्य महाराजा सुहेलदेव स्मारक, पांडव कालीन सिद्धनाथ मंदिर आदि स्थल पर्यटन और तीर्थाटन केंद्र के रूप में आकर्षक बन चुके हैं।  

डॉ. अग्निहोत्री ने कहा कि एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में व्यापक बदलाव हो रहा है। राजधानी लखनऊ से बहराइच को जोड़ने वाली वर्तमान टू लेन सड़क को अब सात हजार करोड़ रुपये की फोरलेन में बदलने का काम जल्द शुरू होगा। इसके अतिरिक्त, घाघरा नदी पर स्थित पुराने संजय सेतु के दबाव को कम करने के लिए एक नए पुल का निर्माण भी प्रस्तावित है। शामली से गोरखपुर तक जाने वाला एक्सप्रेस-वे भी बहराइच के पचपन गाँवों से होकर गुजरेगा। यह जिले की आर्थिक रीढ़ बनेगा। नया मेडिकल कॉलेज बनाया गया है। इस अवसर पर तहसीलदार नानपरा शैलेश अवस्थी, तहसीलदार मिहींपुरवा धर्मेंद्र कुमार., नायब तहसीलदार हर्षित पाण्डेय व राजदीप यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

Advertisement
Advertisement