लखन कटारे बने भील प्रदेश युवा मोर्चा मनावर विधानसभा के संयोजक, संगठन का विस्तार करेंगे गांव- ब्लॉक स्तर तक
25 Sep 2025

लखन कटारे बने भील प्रदेश युवा मोर्चा मनावर विधानसभा के संयोजक, संगठन का विस्तार करेंगे गांव- ब्लॉक स्तर तक
भील प्रदेश युवा मोर्चा ने धार जिले की मनावर विधानसभा (क्रमांक 199) से लखन कटारे को संयोजक नियुक्त किया है। लखन कटारे ने नियुक्ति पर वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि संगठन द्वारा उन्हें दी गई यह बड़ी जिम्मेदारी वह पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन को गांव और ब्लॉक स्तर तक मजबूत किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह वचन दिया कि संगठन की रीति-नीति और महापुरुषों की विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य भी वे गंभीरता से करेंगे। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने लखन कटारे को शुभकामनाएं दीं, जिस पर उन्होंने आभार व्यक्त किया। इस नियुक्ति में भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा प्रदेश टीम और भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा प्रदेश टीम की अनुशंसा भी शामिल रही। विशेषज्ञों का मानना है कि लखन कटारे के नेतृत्व में मनावर विधानसभा में संगठनिक कार्य और भी मजबूत होगा और स्थानीय युवाओं को नई दिशा देने में मदद मिलेगी।
Advertisement
Advertisement