राजस्थान हैड कांस्टेबल को थप्पड़ मारना पड़ा DSP को भारी, APO कर विजिलेंस को सौंपी जांच
14 Sep 2025

राजस्थान हैड कांस्टेबल को थप्पड़ मारना पड़ा DSP को भारी, APO कर विजिलेंस को सौंपी जांच

बाड़मेर जिले के चौहटन पुलिस वृत्ताधिकारी (डीएसपी) जीवनलाल खत्री को विभागीय वाहन चालक और हैड कांस्टेबल को थप्पड़ मारना महंगा पड़ गया। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर विभागीय जांच के बाद डीएसपी खत्री को APO कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच जोधपुर रेंज अपराध एवं सतर्कता एएसपी को सौंपी गई है।

मामला 11 सितंबर की रात धनाऊ क्षेत्र का है, जहां एक तफ्तीश के दौरान डिप्टी और वाहन चालक के बीच बहस हो गई थी। इसके बाद डिप्टी ने हैड कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया। उस समय मामला समझाइश से शांत हो गया था।

लेकिन पीड़ित हैड कांस्टेबल रामूराम मेघवाल का ऑडियो वायरल होने के बाद विवाद तूल पकड़ गया। उन्होंने बाड़मेर एसपी नरेंद्र सिंह मीणा से मिलकर कार्रवाई की मांग की और कहा कि “थप्पड़ खाकर नौकरी नहीं कर सकता।”

इसके बाद डीजीपी ने पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट मांगी और जांच के आदेश दिए। एएसपी जस्साराम बोस को 2 दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद कार्रवाई अमल में लाई गई।