यूपी में 25 नम्बर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
25 Nov 2025
Reporter-- Rahul
यूपी में 25 नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
यूपी सरकार ने वर्ष 2025 के अवकाश कैलेंडर में संशोधन करते हुए गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर घोषित अवकाश की तिथि में बदलाव किया है। नई तिथि के अनुसार अब 25 नवंबर को अवकाश रहेगा।








