यूपी में बाइक-स्कूटी पर पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य, सख्ती से लागू होगा नियम
17 Jan 2026
Reporter -Priyanshu Verma
उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। अब बाइक और स्कूटी पर पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। नियम का पालन न करने पर जुर्माने के साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नियम का सख्ती से पालन कराया जाए। सरकार का उद्देश्य सड़क हादसों में होने वाली गंभीर चोटों और मौतों की संख्या को कम करना है।








