यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का शुभारंभ पीएम मोदी और सीएम योगी ने दिए बड़े संदेश
26 Sep 2025
Reporter-- Alfaij Khan
ग्रेटर नोएडा 25 सितम्बर 2025
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में गुरुवार को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 UPITS-2025 की शुरुआत हुई कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया इस बार रूस पार्टनर कंट्री है और करीब 80 देशों से अंतरराष्ट्रीय बायर्स इस शो में शामिल हो रहे हैं
पीएम मोदी का संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत हर चुनौती से अवसर खोजने वाला देश है उन्होंने बताया कि
आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अब हर वह उत्पाद जो भारत में बन सकता है वही यहीं बनेगा
यूपी का डिफेंस कॉरिडोर ब्रह्मोस मिसाइल और AK-203 राइफल जैसे हथियारों का निर्माण करेगा
GST सुधारों से आम जनता और व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है अब 12 लाख रुपये तक की आय टैक्स फ्री है
UPI आधार और ONDC जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने छोटे कारोबारियों को वैश्विक बाजार से जोड़ा है
यूपी मोबाइल निर्माण का हब बन चुका है जल्द ही यहां सेमीकंडक्टर प्लांट भी स्थापित होगा
2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराया
सीएम योगी आदित्यनाथ का संबोधन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत नए युग की ओर बढ़ रहा है उन्होंने कहा
GST सुधारों ने बाजारों को नई रौनक दी है यह हर वर्ग के लिए दीवाली गिफ्ट है
वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट ODOP से यूपी के हर जिले के उत्पाद को पहचान मिल रही है
वोकल फॉर लोकल और मेक इन इंडिया को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है
युवाओं डिजाइनर्स और कारीगरों को इस शो से वैश्विक मंच पर अवसर मिलेगा
कार्यक्रम में पं दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी गई और प्रधानमंत्री मोदी को फिरोज़ाबाद के कारीगरों द्वारा बनी दुर्गा प्रतिमा भेंट की गई
खास बातें
2200 से अधिक कंपनियां और उद्यमी इस शो में भाग ले रहे हैं
80 देशों से बायर्स पहुंचे हैं
ODOP पवेलियन खादी फैशन शो और अंतरराष्ट्रीय बिजनेस डायलॉग्स आकर्षण का केंद्र हैं
सुरक्षा के लिए 2500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं और नो ड्रोन ज़ोन लागू किया गया है
कब और कहाँ
तारीख 25 से 29 सितम्बर 2025
समय सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक केवल बिजनेस विजिटर्स
समय दोपहर 3 से रात 8 बजे तक आम जनता के लिए खुला
स्थान इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट ग्रेटर नोएडा








