युथ कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार — दीपक उपाध्याय बने धरमपुरी विधानसभा अध्यक्ष
06 Nov 2025
रिपोर्टर--सुनिल निगवाल
धार/धरमपुरी ।
कांग्रेस संगठन ने युवाओं को सशक्त प्रतिनिधित्व देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है।
युथ कांग्रेस द्वारा धार जिले की धरमपुरी विधानसभा से दीपक उपाध्याय को युथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जैसे ही यह नियुक्ति की खबर क्षेत्र में पहुंची, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
नगर और ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेसजनों ने दीपक उपाध्याय को फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाई दी।
युवा चेहरा और ऊर्जावान सोच के धनी दीपक उपाध्याय ने कहा “यह जिम्मेदारी मेरे लिए गर्व की बात है। मैं धरमपुरी विधानसभा के हर बूथ तक संगठन की ताकत को बढ़ाने और युवाओं को राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करूंगा।”
कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि उपाध्याय के नेतृत्व में धरमपुरी क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी और कांग्रेस संगठन दोनों को नई दिशा मिलेगी।
युवाओं में जोश, कांग्रेस में विश्वास!
दीपक उपाध्याय की नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं ने कहा “यह नियुक्ति धरमपुरी में युवा कांग्रेस के लिए नई ऊर्जा का संचार करेगी।”








