मोहित नरवरिया बने साधु वासवानी युवा क्लब के अध्यक्ष
25 Nov 2025

मोहित नरवरिया बने साधु वासवानी युवा क्लब के अध्यक्ष

साधु वासवानी (स्वशासी) महाविद्यालय संत हिरदाराम नगर बैरागढ़ भोपाल द्वारा संचालित साधु वासवानी युवा क्लब के अध्यक्ष के रूप में मोहित नरवरिया नियुक्त किए गए  महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.के. सिंह एवं साधु वासवानी युवा क्लब के संयोजक डॉ. अनुपम सेलट एवं उप संयोजक श्री श्याम शाक्य एवं साधु वासवानी युवा क्लब की समन्वयक एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रश्मि सिलारपुरिया के द्वारा उन्हें साधु वासवानी युवा क्लब के अध्यक्ष पद का नियुक्ति पत्र देकर पदभार सौंपा। मोहित नरवरिया एक अनुभवी सुयोग्य सामाजिक कार्यकर्ता हैं वह हर समय दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं उनको उनके सामाजिक योगदान, नेतृत्व क्षमता और युवाओं को संगठित करने के प्रयासों के लिए सराहा गया  महाविद्यालय में आयोजित समस्त कार्यक्रमों में सहभागिता एवं उनके संचालन में सुझाव सहायता भी करते हैं नवनियुक्त अध्यक्ष मोहित नरवरिया ने कहा कि वह क्लब की गतिविधियों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने युवा वर्ग को शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेंगे युवाओं की ताकत ही समाज का भविष्य है। क्लब के समस्त पदाधिकारियों ने मोहित नरवरिया को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में क्लब नई ऊंचाईयों को प्राप्त करेगा सभा में बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे और नियुक्ति प्रक्रिया शांतिपूर्वक एवं उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई।

Advertisement
Advertisement