मोगली की तर्ज पर एफ.एल.एन मेला शिक्षा और पर्यावरण का अनोखा संगम
31 Oct 2025
रिपोर्टर--सुनिल निगवाल
ज्ञानपुरा नालछा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में हुआ मनमोहक आयोजन
नालछा (धार)।
शासकीय प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुरा नालछा में “मोगली की तर्ज पर एफ.एल.एन मेला” का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और नैतिक मूल्यों का सुंदर संदेश दिया गया।
विद्यालय के बच्चों ने मोगली, बघीरा, शेरखान, भेड़िया और भालू जैसे पात्रों की शानदार प्रस्तुति दी। इस नाट्य रूपांतरण के माध्यम से मोगली ने सभी छात्र-छात्राओं को यह प्रेरक संदेश दिया कि
“मैं जंशिक्षा से वंचित रहा,लेकिन आप सब भाग्यशाली हैं जिन्हें विद्यालय जैसे ज्ञान मंदिर में पढ़ने का अवसर मिला है
खूब पढ़ो, अपनी मंज़िल तक पहुंचो, पेड़ लगाओ, और प्रकृति व जीव-जंतुओं के प्रति करुणा रखो।”
शुभारंभ और आकर्षण
कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद प्रतिनिधि श्री भानु अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया।
मेले में विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए शैक्षणिक और हस्तकला स्टॉल मुख्य आकर्षण रहे। बच्चों ने अपने अभिभावकों की उपस्थिति में मिट्टी के बर्तन, पर्यावरण मॉडल और शिक्षण सामग्री तैयार कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
अतिथियों की उपस्थिति और प्रशंसा
कार्यक्रम का अवलोकन डायट प्राचार्य श्री मनोज शुक्ला, प्रशिक्षण प्रभारी श्री कमल ठाकुर, तथा एसआरएफ फाउंडेशन से श्री अकरम सिद्दीकी और अविनाश शर्मा ने किया।
अतिथियों ने विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा प्रदर्शित कार्यों की सराहना की और शिक्षकों के प्रयासों को उत्कृष्ट बताया।
शिक्षकों को मिली बधाई
डायट प्राचार्य श्री मनोज शुक्ला ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शिक्षकों —
श्रीमती अनीता निगवाल, शीतल पुष्पद,एव रायसिंह वसुनिया को विशेष बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल बच्चों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि शिक्षा को व्यवहारिक रूप में अनुभव करने का अवसर भी प्रदान करते हैं।
समापन
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ। अतिथियों ने विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए कहा कि “मोगली की थीम पर आयोजित यह मेला शिक्षा और पर्यावरण के संदेश को जीवंत रूप में प्रस्तुत करता है।”








