मेला काकोडा का झंडी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ।
29 Oct 2025

मेला काकोडा का झंडी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ।

 बदायूँ : ककोड़ा गाँव स्थित ककोड़ा देवी मंदिर में विधिवत हवन-पूजन के बाद मेले की पारम्परिक झंडी मंदिर परिसर में पहुँचाई गई। झंडी पूजन के साथ ही रूहेलकhand के प्रसिद्ध मिनी कुंभ यानि मेला ककोड़ा का शुभारंभ हो गया। इसी के साथ 15 दिनों तक चलने वाले इस भव्य धार्मिक आयोजन की शुरुआत हो गई है। जानकारी के अनुसार मेला 29 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 12 नवंबर तक चलेगा। वहीं 05 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मेला क्षेत्र में मुख्य स्नान आयोजित होगा। इससे पूर्व 4 नवंबर को मेले का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। मेला क्षेत्र में सुरक्षा, पार्किंग, स्वच्छता व व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस व प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।