मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल अमरेन्द्र शर्मा के भाई की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह
16 Apr 2026

मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
कटिहार जिले के कोढ़ा नगर पंचायत अंतर्गत गेराबाड़ी जुराबगंज निवासी आदरणीय अमरेन्द्र शर्मा भैया जी के भाई के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नगर पंचायत कोढ़ा के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे पूरी तरह से परिवार के साथ खड़े हैं। श्रद्धांजलि सभा में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सिटी न्यूज़ 24 की ओर से भी दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि।
Advertisement
Advertisement