बहराइच 14 जून। मा. राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच श्री दिनेश प्रताप सिंह ने विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, भाजपा उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि शिवम जायसवाल, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव सहित अन्य अतिथियों व अधिकारियों के साथ चित्तौरा झील के तट पर स्थित महाराजा सुहेल देव जी के नवनिर्मित भव्य स्मारक स्थल पर पहुॅच कर महाराजा सुहेलदेव जी की अश्वरोही प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया।
प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने स्मारक स्थल एवं चित्तौरा झील की सराहना करते हुए कहा कि मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन व प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के संकल्प से यहां पर महाराजा सुहेलदेव जी के नाम पर एक भव्य स्मारक का निर्माण हुआ है। श्री सिंह ने स्मारक स्थल का निरीक्षण करते हुए झील के चारों ओर पाथ-वे, बोटिंग सुविधा व अन्य सौन्द्रर्यीकरण कार्य कराये जाने का सुझाव दिया। प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने भव्य स्मारक के निर्माण में अधिकारियों द्वारा किये गये प्रयासों की भी सराहना की।









