मध्य प्रदेश सिवनी केवलारी राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही शांतिपूर्वक केवलारी प्रशासन द्वारा गोवंश के लिए चरनोई भूमि मुक्त कराई गई
07 Dec 2025

मध्य प्रदेश सिवनी केवलारी राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही
तहसील केवलारी अंतर्गत ग्राम बगलाई कोहोका कामधेनु गोशाला स्थित आज बगलई एवं कोहका से लगी शासकीय चरनोई भूमि पर अतिक्रमण को प्रशासन ने गौ वंश के लिए मुक्त कराई गई। सरकारी अमला राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, एवं नगरपरिषद की उपस्थिति में शांतिपूर्ण वातावरण में हुई बडी कार्यवाही। केवलारी में सरकारी अमले ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 55 एकड़ भूमि को मुक्त कराया है। यह भूमि गौ वंश के लिए मुक्त की गई है, जो कि अतिक्रमण कर रखी थी। प्रशासन की इस कार्रवाई से गौ वंश जाने का रास्ता एवं भूमि मुक्त कराई गई। यह कार्रवाई दोपहर 12:30 बजे से आरंभ हुई शाम 4:30 बजे तक संपन्न हुई। प्रशासन ने इस कार्रवाई को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा किया और आगे भी ऐसी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। मध्य प्रदेश शासन गौमाता के प्रति बहुत ही सजक और संवेदनशील है, माननीय सीएम डॉक्टर मोहन यादव जी ने इस पर विशेष ध्यान दिया है। इस कार्रवाई में राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार श्री के. एल. राउत सर, राजस्व निरीक्षक अश्विनी उइके, हल्का पटवारी राजेश बनमाले जी, सहयोगी पटवारी सतीश सोनी, श्री देवेंद्र मर्सकोले, माल जमादार श्री सरदार ककोडिया , श्री रुपेश कुमार, पुलिस बल के ए एस आई श्री एन एस मरकाम जी, श्रीमती अनुमति धुर्वे जी, सैनिक कमलेश शर्मा एवं नगरपरिषद कर्मचरियों सहित JCB , ट्रेक्टर का सहयोग रहा।