आगर मालवा विकास खंड बडौद नवांकुर संस्था ग्राम लाला के अंतर्गत सेक्टर गंगापुर की प्रस्फुटन समितियो का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
11 Mar 2026

आगर मालवा विकास खंड बडौद नवांकुर संस्था ग्राम लाला के अंतर्गत सेक्टर
बडौद। ग्राम पंचायत भवन लाला में जिसमे सर्वप्रथम भारत माता, मां सरस्वती की अतिथियों के द्वारा पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात मुख्य अतिथि जीवनसिंह आंजना का स्वागत नवांकुर संस्था लाला के अध्यक्ष पवनसिंह चौहान के द्वारा किया गया ब्लॉक समन्वयक मदनलाल मालवीय का स्वागत शिवनारायण यादव पटेल के द्वारा किया नवांकुर संस्था ग्राम रलायती के सचिव पहलाद आर्य का स्वागत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मरूबर्डीया के अध्यक्ष प्रभु शर्मा के द्वारा किया,बैंक सखी, बीमा सखी बैंक bc पार्वती आर्य का स्वागत दुर्गा के द्वारा किया गया, ग्राम पंचायत लाला के सरपंच प्रतिनिधि महोदय देवीसिंह का स्वागत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मरूबर्डीया के अध्यक्ष प्रभु शर्मा के द्वारा किया गया, ग्राम पंचायत सचिव अनुपसिंह परिहार का स्वागत नवांकुर संस्था लाला के कोषाध्यक्ष मदन सिंह के द्वारा किया, सामाजिक कार्यकर्ता राघुसिंह केसरिया का स्वागत प्रस्फुटन समिति ग्राम राजाखेड़ी के अध्यक्ष जगदीशसिंह तंवर के द्वारा किया गया , परामर्शदाता शिवनारायण वर्मा का स्वागत नवांकुर संस्था के कोषाध्यक्ष मदन सिंह के द्वारा किया गया स्वागत के तत्पश्चात मुख्य अतिथि के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बधाई दी तथा शुभकामनाएं पेरित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाना और बच्चे की तरहा पालना ओर बड़ा करना के बारे मे बताया पार्वती आर्य के द्वारा नवांकुर सखी समूह महिलाओं को समाज में आगे आने ओर अपनी एक अलग पहचान को बनाने के लिए प्रेरित किया, सामाजिक कार्यकर्ता रघुसिंह के द्वारा बताया गया कि नाश बर्बादी की जड़ है साथ में नाश मुक्ति की शपथ दिलाई गई, ग्राम पंचायत सचिव अनुपसिंह परिहार के द्वारा बताया कि पेड़ पौधा लगाने ओर देखभाल करना की जिम्मेदारी के लिए प्रेरित किया अथिति नवांकुर संस्था ग्राम रलायती के सचिव प्रहलाद सिंह आर्य के द्वारा आदर्श गांव के बारे में संक्षेप में जानकारी दी गई एवं गायत्री मंत्र का पाठ करवाया गया तथा गायत्री मंत्र दिनचर्या में करने हेतु बताया गया। परामर्शदाता शिवनारायण वर्मा के द्वारा मध्य प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना आयुष्मान कार्ड लाड़ली लक्ष्मी योजना किसान फार्मर आईडी किसान सम्मन निधि आदि तथा छात्र-छात्राओं को शिक्षा के बारे में मोटिवेट किया गया सॉलिडारिडैड कंपनी की जिला अधिकारी सुश्री चेतना के द्वारा बताया कि जैविक खेती और वर्मी कंपोस्ट खाद तैयार करना तथा गाय के गोबर से बने कंडे को रात भर पानी में रखकर उससे जो पिला पानी निकलता है वह सल्फ्यूरिक एसिड होता है जिस खेत में डालने से खेती की दशा सुधरती है जिसे डालने से कंद वाली फसले जैसे प्याज लहसुन चुकंदर कंद फूलते है आदी के बारे में संक्षेप में बताया इसके बाद सभी अतिथियों ने मिलकर उपस्थित प्रस्फुटन समितियो के अध्यक्ष एवं सचिव आदि प्रमाण पत्र वितरण किया गया तथा जिसमे उपस्थित विद्या सूर्यवंशी cm इन्टर्न ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियो के अध्यक्ष सचिव सदस्य एवं नवांकुर संस्था ग्राम लाला के अध्यक्ष पवन सिंह, सचिव ब्रजकिशोर व्यास, कोषाध्यक्ष मदन सिंह उपाध्यक्ष गोरख नाथ सदस्य रामेश्वर लोहार, कमल विश्वकर्मा,ग्रामीणजन एवं सामाजिक कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे आभार व्यक्त परामर्श दाता राजेंद्र सिंह लववंशी कर द्वारा किया गया