मतदेय स्थल संभाजन के सम्बंध में डीएम ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक
02 Jul 2026

मतदेय स्थल संभाजन के सम्बंध में डीएम ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

बहराइच 01 जुलाई। आगामी निर्वाचन की तैयारियों के तहत मतदेय स्थल संभाजन-2026 तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली के अन्तिम प्रकाषन के संबंध में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदेय स्थलों के संभाजन, पुनर्गठन एवं प्रस्ताव तैयार करने की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाताओं की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए सभी प्रस्ताव निर्धारित समय सीमा के भीतर तैयार किए जाएँ। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए तथा सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने संभाजन की पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, एसडीएम सदर लालधर यादव, समाजवादी पार्टी से जफर उल्लाह खां, भाजपा से श्रवण कुमार षुक्ल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से हमजा षफीक, अपना दल से महेन्द्र कुमार वर्मा व निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement