मक्का की समर्थन मूल्य में खरीदी करे सरकार _राष्ट्रीय किसान परिषद् के जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर
07 Nov 2025

मक्का की  समर्थन मूल्य में खरीदी करे सरकार _राष्ट्रीय किसान परिषद् के जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय किसान परिषद् के सिवनी जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है जहां किसानों को अन्नदाता कहा जाता है आए दिन केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार बड़ी बड़ी सभाओं में खेती को लाभ का धंधा बनाने एवं किसानों की आय को दोगुनी करने की बात कहती है

साथ ही सरकार द्वारा यह भी कहा जाता है कि डबल इंजन की सरकार किसानों को समृद्ध एवं शशक्त बनाने के लिए हर तरह से कृतसंकल्पित है इसके लिए डबल इंजन की सरकार द्वारा किसानों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।


ज्ञात है कि वर्तमान समय किसानों के लिए चुनौतियों से भरा हुआ है एक तरफ किसान मौसम की मार से परेशान है वहीं इस खरीफ की फसल में किसानों ने रासायनिक खाद, कीटनाशक नींदानाशक को बाजार से ओने पौने दाम में

खरीकर फसल को पकाया है। महंगे मजदूर लगाकर मौसम की मार को झेलते हुए मक्का तुड़ाई कराया है। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष मक्का की फसल में लागत डेढ़ गुनी ज्यादा है इसके बावजूद भी किसानों को फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा है लाइसेंसी व्यापारी आसानी से मक्का खरीदने को तैयार नहीं है जबकि पिछले वर्ष किसानों को मौसम की परेशानी का भी सामना नहीं करना पड़ा था साथ ही मक्का के उचित दाम मिलने से


किसान को किसी भी तरह की आर्थिक परेशानी का भी सामना नहीं करना पड़ा था। राष्ट्रीय किसान परिषद के जिला कार्यकारीअध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि किसानों द्वारा उत्पादित की गई फसल मक्का को केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर 2400/ प्रति क्विंटल की दर से खरीदी करे जिससे कि किसानों की आर्थिक क्षतिपूर्ति हो सके साथ ही किसानों के कृषि कार्य हेतु थ्री फेस बिजली लगातार 16 घंटे वो भी दिन में जाए। वहीं पर्याप्त मात्रा में किसानों को यूरिया एवं डी ए पी खाद मिले जिससे कि किसानों को रवि सीजन की फसलबोनी में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो