भ्रष्ट कार्यपालन यंत्री नाग के खिलाफ तीसरे दिन भी जारी रहा आंदोलन
24 Dec 2025

भ्रष्ट कार्यपालन यंत्री नाग के खिलाफ तीसरे दिन भी जारी रहा आंदोलन
केवलारी–जल संसाधन विभाग तिलवारा बाई तट नहर संभाग केवलारी के प्रभारी कार्यपालन यंत्री प्रेम नारायण नाग के द्वारा संभाग के अंतर्गत किए जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ एवं कर्मचारियों के कार्यों में की जा रही लापरवाही के खिलाफ कर्मचारियों का तीसरे दिन भी संभागीय कार्यालय के समक्ष आंदोलन जारी रहा । जिसमें सैकड़ो कर्मचारी कार्यालय के समक्ष लगे पंडाल पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करते रहे परंतु प्रदर्शन स्थल पर कर्मचारियों की समस्याओं को जानने शासन प्रशासन एवं विभाग का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। कर्मचारियों ने दिनांक 25 .12 .2025 को आंदोलन स्थल पर कार्यालय के समक्ष पूरे दिवस भूखे रहकर थाली बजाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पुनः दोहराया कि बढ़े हुए वेतन के अंतर की राशि, पेट्रोलिंग भन्ता, यात्रा देयक, आवास आवंटन में हुए भ्रष्टाचार,अनावश्यक किया जा रहे पत्राचार आदि कई मांगों को लेकर हम सभी कर्मचारी आंदोलनरत हैं परंतु आंदोलन के तीन दिन व्यतीत होने उपरांत शासन प्रशासन विभाग का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी आंदोलन स्थल पर नहीं आया । *कर्मचारियों को धमका व गुमराह कर रहे कार्यपालन यंत्री* प्रभारी कार्यपालन यंत्री प्रेम नारायण नाग स्वयं आंदोलन स्थल पर नहीं आए परंतु उनके द्वारा यह कहा गया कि आप लोगों का वेतन भुगतान ट्रेजरी के लिए भेज दिया गया है जो की आपके खाते पर आ जाएगा परंतु कोई भी राशि कर्मचारियों के खाते में नहीं आई बल्कि उनके द्वारा एक और पत्र सामने आया जिसमें कह गया है कि पेट्रोलिंग भत्ते का प्रावधान नहीं है ।इससे स्पष्ट है कि कार्यपालन यंत्री नाग वरिष्ठ अधिकारियों को एवं जिला प्रशासन को गुमराह कर रहे हैं।कर्मचारियों ने मांग की है ऐसे अधिकारी पर कार्रवाई की जाए *कृषकों के साथ हमारी सहानुभूति है* आंदोलनरत कर्मचारियों ने बताया कि हम छोटे कर्मचारी हैं हम अपनी जायज मांगों को लेकर विभाग के सामने गिड़गिड़ा रहे हैं निश्चित रूप से किसानों को पानी के लिए परेशानी हो रही होगी। हम सभी अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं की प्रदेश के अन्नदाता किसान को कोई भी परेशानी ना हो परंतु विभाग में बैठे भ्रष्ट अधिकारियों की वजह से किसान और विभागीय कर्मचारी परेशान हैं।