भारतीय समाज सेवा संगठन द्वारा बाबा साहेब की जयंती पर भव्य रैली और सांस्कृतिक झांकियों का आयोजन किया गया
14 Apr 2026
Reporter--Abhishek Kushwaha
भारतीय समाज सेवा संगठन 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर 'भारतीय समाज सेवा संगठन' पैलानी द्वारा एक विशाल रैली और सांस्कृतिक झांकियों का भव्य आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम पैलानी डेरा से प्रारंभ होकर क्षेत्र के पैलानी डेरा से जसपुरा से वापस पैलानी तहसील परिसर में संपन्न हुआ। रैली के दौरान बाबा साहेब के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा और भव्य सांस्कृतिक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर संगठन के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम में बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने और समाज सेवा का संकल्प लिया गया। इस दौरान संगठन के अन्य पदाधिकारी और भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे








