भरतपुर: रुदावल थाना पुलिस ने सरसों की तुलाई में गड़बड़ी कर 1 करोड़ 7 लाख की हेराफेरी का किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
21 Sep 2025

भरतपुर: रुदावल थाना पुलिस ने सरसों की तुलाई में गड़बड़ी कर 1 करोड़ 7 लाख की हेराफेरी का किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस_कार्यवाही : भरतपुर जिले के रुदावल क्षेत्र में सरसों की हेराफेरी करने के मामले में फरार चल रहे 2 आरोपियों परसराम पुत्र हरीराम निवासी इरनिया, लक्ष्मणगढ़ और साकिर हुसैन पुत्र सुल्तान खान निवासी रतवाका, मालाखेडा को गिरफ्तार किया गया है। उक्त मामला हरि फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, बैरी (भरतपुर) की फैक्ट्री से संबंधित है जहां किसानों से सरसों खरीदी और उसका प्रैसेसिंग किया जाता है।

गौरतलब है कि गत अप्रैल 2025 की फसल अवधि में फैक्ट्री में तौल और खरीद के डेटा में जानबूझकर फर्जी प्रविष्टियाँ की गई थीं। वाहन संख्या HR74 B 0605, RJ80 2GB 3011, RJ81 4GK 6638 एवं HR55 AJ 0388 के माध्यम से लगभग 92 वाहनों में 10,216.25 मैट्रिक टन सरसों की खरीद दर्शाई गई थी जबकि ऑडिट रिपोर्ट में लगभग 300 टन सरसों की हेरा-फेरी उजागर हुई थी। आरोपियों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक तौल में चोरी-छुपे चिप लगाकर प्रत्येक वाहन के तौल में 3-4 टन का अंतर पैदा किया गया था।