भदोही मे वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने जमकर मचाया धमालराजकीय हाई स्कूल लाला नगर भदोही
20 Dec 2025
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
खमरिया
भदोही मे वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने जमकर मचाया धमाल
राजकीय हाई स्कूल लाला नगर भदोही
वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों द्वारा पेश किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों को पसंद आई
राजकीय हाई स्कूल लाला नगर भदोही वार्षिकोत्सव का शुभारंभ भदोही जिले के शिक्षा डीसी प्रदीप कुमार पांडे और प्रधानाचार्य राम सजन सोनकर ने दीप प्रज्जवलित कर मां सरस्वती के चित्र पर माला (हार) चढ़ाना किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि शिक्षा संग सामाजिक ज्ञान के बारे में भी जानकारी रखें। विषम परिस्थितियों में ज्ञान के साथ ही सामाजिक अनुभव बेहद काम आता है। सरकारें शिक्षा को लेकर गंभीर हैं। इस दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों को पेश किया गया। सरस्वती गीत स्वागतम गीत के साथ नाटक प्रस्तुत किया दहेज प्रथा गाने और संगीत के साथ अपने कार्यक्रम को प्रस्तुत किया छात्राओं ने संस्कृति कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा दिया और मुख्य अतिथि के रूप में आए डीसी सर के द्वारा खेल में प्रथम आए सभी छात्राओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर उत्साह वजन किया संदेश दिया कि हमारे छात्र-छात्राओं में शिक्षा पर विशेष ध्यान दें और इस विद्यालय का नाम रोशन करें जिससे कि भदोही में प्रथम स्थान इस विद्यालय का रिजल्ट आए और मुझे आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि मेरे बच्चे प्रथम स्थान लेंगे कार्यक्रम के संचालन कर रहे विपिन अध्यापक गढ़ कृष्ण कुमार शर्मा विनोद लोकेश आदि उपस्थित रहे रहे। वार्षिक महोत्सव धूमधाम से समापन हुआ









