भगवा रक्षा परिषद द्वारा बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी को सनातन एकता पदयात्रा हेतु समर्थन पत्र लिखा
11 Nov 2025
Reporter --Sanjay Pandey
भगवा रक्षा परिषद द्वारा बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज को "सनातन एकता पदयात्रा" की हार्दिक शुभकामनाएं दी। मोहित नरवरिया जिलाध्यक्ष भोपाल भगवा रक्षा परिषद ने अपने पत्र में लिखा कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी द्वारा धर्म, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकता के लिए किया जा रहा यह प्रयास पूरे भारत को एक सूत्र में जोड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा समाज में धार्मिक जागरूकता और सांस्कृतिक समरसता का संदेश फैलाएगी। भगवा रक्षा परिषद ने इस यात्रा को सनातन धर्म की रक्षा और राष्ट्र निर्माण के अभियान के रूप में समर्थन देने की बात कही है। भगवा रक्षा परिषद के समस्त कार्यकर्ता इस पवित्र उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे ।








