बड़ी खबर – धार जिले के केसुर में पानी का कहर
05 Sep 2025

 बड़ी खबर – धार जिले के केसुर में पानी का कहर

धार जिले के केसुर में पानी का कहर मध्यप्रदेश के धार जिले की तहसील धार के अंतर्गत केसुर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। लगातार बारिश के चलते गांव और कस्बे जलमग्न हो गए हैं। पानी का इतना ज्यादा दबाव है कि अब आमजन के घरों तक पानी घुस चुका है। गांव की गलियों से लेकर मुख्य मार्ग तक चारों ओर सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। इससे ग्रामीणों की जीवनशैली अस्त-व्यस्त हो गई है। लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कई परिवारों को अपने घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को तुरंत राहत कार्य शुरू करना चाहिए, ताकि ग्रामीणों को इस जल संकट से राहत मिल सके।