ब्रेकिंग न्यूज़: राजधानी जयपुर से दर्दनाक हादसा
#जयपुर #रोहतक #हरियाणा
राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बेहद दुखद खबर —
महिला थानेदार का शव लेकर जा रहे परिजनों की कार शुक्रवार तड़के भीषण हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बेटे सहित 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है।
हादसा कहाँ हुआ:
यह हादसा हरियाणा के रोहतक में 152D फ्लाईओवर पर हुआ, जब तेज़ रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
कौन थी महिला थानेदार:
मृतक महिला थानेदार एटीएस की एएसआई जोगिंदर कौर थीं, जिनका गुरुवार को किडनी ट्रांसप्लांट के बाद जयपुर में निधन हो गया था।
कैसे हुआ हादसा:
उनका बेटा किरत अपने परिवार के साथ जयपुर से शव लेकर हरियाणा जा रहा था। सुबह करीब 4 बजे फ्लाईओवर पर चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ।
मृतकों की पहचान:
1️⃣ किरत (एएसआई जोगिंदर कौर का बेटा)
2️⃣ कृष्णा
3️⃣ सचिन
एक महिला गंभीर रूप से घायल, पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन।
पुलिस ने शवों को काफी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला और पीजीआई रोहतक की मोर्चरी में रखवाया है।
पूरे aक्षेत्र में शोक की लहर — पुलिस विभाग में भी गम का माहौल।








