बिलिंग ऐप से बिजली रीडिंग करते नजर आए विद्युत कर्मचारी नेम सिंह, कैल्ठा गांव में अभियान
26 Mar 2026
Reporter --Kuldeep Kumar
अलीगंज। विकासखंड अलीगंज के ग्राम कैल्ठा में बिजली विभाग द्वारा रीडिंग अभियान चलाया गया, जिसके तहत विद्युत कर्मचारी नेम सिंह बिलिंग ऐप के माध्यम से घर-घर जाकर मीटर रीडिंग करते नजर आए। उन्होंने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए मौके पर ही उपभोक्ताओं की बिजली खपत दर्ज की, जिससे बिलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी आई है। इस डिजिटल व्यवस्था से उपभोक्ताओं को भी काफी सहूलियत मिल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि अब उन्हें सही समय पर और सटीक बिल मिल रहा है, जिससे अनावश्यक परेशानियों से राहत मिल रही है। वहीं कर्मचारी नेम सिंह ने सभी उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील की।








