बाड़मेर में फायरिंग और जानलेवा हमला का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; अन्य आरोपियों की तलाश जारी
22 Sep 2025
Reporter --Gaurav Sharma
बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना क्षेत्र में फायरिंग कर जानलेवा हमला और मारपीट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी जब्त कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि 17 सितंबर को पीड़ित भजनलाल विश्नोई ने धोरीमन्ना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
Advertisement









