बांदा: साधु का भेष धरकर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 75 हजार नकद और गाड़ी बरामद
21 Jun 2026

बांदा: साधु का भेष धरकर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 75 हजार नकद और गाड़ी बरामद

तिंदवारी (बांदा): थाना तिंदवारी पुलिस ने साधु-संतों का भेष धारण कर राहगीरों को अपना शिकार बनाने वाले एक शातिर अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 03 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से 75,200 रुपये नकद, अवैध तमंचा और घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन बरामद किया है।

फतेहपुर निवासी मनीष साहू ने थाना तिंदवारी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 18 जून 2026 को बांदा जाते समय बेंदाघाट चौराहे के पास एक व्यक्ति ने खुद को साधु बताकर उन्हें रुपये दोगुना करने का लालच दिया। इसी दौरान कार सवार दो अन्य व्यक्ति वहां पहुंचे और मनीष की गाड़ी में रखे 50 हजार रुपये पार कर फरार हो गए।

ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर गठित टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर जाल बिछाया। 19/20 जून 2026 की रात को भिडौरा रोड से पुलिस ने तीनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement
Advertisement