बांदा पुलिस का बड़ा पर्दाफाश फर्जी गवाह व दस्तावेजों से जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करने वाला गिरोह गिरफ्तार
02 Apr 2026

बांदा पुलिस का बड़ा पर्दाफाश फर्जी

बांदा: थाना मटौंध पुलिस ने फर्जी गवाहों और विक्रेताओं के माध्यम से कूट रचित दस्तावेजों का प्रयोग कर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 25-25 हजार रुपए के इनामी 02 वांछित अभियुक्त और चकबंदी लेखपाल सहित कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण रखने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्यवाही अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के निकट पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक के नेतृत्व में की गई। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के खुटला निवासी देबिया पुत्र चैतुवा ने दिनांक 12.02.2026 को थाना मटौंध पर सूचना दी कि 06.08.2025 को उनकी 34 बीघा जमीन को कुछ लोगों ने योजना बनाकर कूटरचित दस्तावेज और आधार कार्ड का प्रयोग कर बिजली खेड़ा निवासी आजम खान के नाम कर दिया। इस मामले में पहले 07 अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं।आज गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मुख्य आरोपी राजेश पुत्र मोहनलाल (₹25 हजार का इनामी), चकबंदी लेखपाल विजय प्रकाश, फर्जी आधार कार्ड बनाने वाला श्रीराम पुत्र राजकुमार, और इनामी हरीकरन शामिल हैं। बरामद सामग्री:फर्जी आधार कार्ड बनाने के उपकरण (2 लैपटॉप, 1 CPU, 1 कलर प्रिंटर)6 चेक (कुल 38 लाख रुपए)2 सेट जमीन रजिस्ट्री की छायाप्रति41 आधार कार्ड, 1 ई-श्रम कार्ड, 1 वोटर कार्ड, 1 पैन कार्ड पंजीकृत अभियोग: मु0अ0सं0 29/26 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/352/351(3)/62(2) बीएनएस व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट थाना मटौंध गिरफ्तार करने वाली टीम: प्र0नि0 थाना मटौंध दीपेन्द्र सिंह निरी0 इंदल यादव उ0नि0 शिवाजी मौर्य कां0 श्याम मोहन कां0 पुष्पेन्द्र कुमार बांदा पुलिस की इस कार्रवाई से फर्जी जमीन रजिस्ट्री करने वाले गिरोह पर कड़ा प्रहार हुआ है और जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है।