बहराइच: रामगांव नेवादा में शिवम शुक्ला के आवास पर श्रीमद्भागवत कथा, 28 जून को होगा भव्य भंडारा
25 Jun 2026

बहराइच: रामगांव नेवादा में शिवम शुक्ला के आवास पर श्रीमद्भागवत कथा,

बहराइच जनपद के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेवादा में धार्मिक आस्था का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ग्राम निवासी शिवम शुक्ला के आवास पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हो रहा है। कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

आयोजकों द्वारा जानकारी दी गई कि कथा के समापन अवसर पर दिनांक 28 जून को विशाल एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारे में क्षेत्र के श्रद्धालुओं, ग्रामीणों एवं धर्मप्रेमियों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

धार्मिक आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है। कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement
Advertisement