बहराइच में हुआ नव वर्ष के उपलक्ष में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
01 Jan 2026

बहराइच में हुआ नव वर्ष के उपलक्ष में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन


नव वर्ष के उपलक्ष्य मे आज दिनांक - 01 जनवरी-2026 को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन -संस्था लार्ड कृष्णा मानव विकास शिक्षण संस्थान के तत्वावधान मे सीतापुर आंख अस्पताल के चिकित्सको के सहयोग से पंडित रामफल शुक्ल जी के आवास खलवा ग्राम-नेवादा जिला-बहराईच पर सम्पन्न हुआ। 

 नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर मे क्षेत्रीय लोगो के साथ ही साथ जिला-बहराईच के हर क्षेत्र से हजारो लोगो ने अपनी आंखो का नि:शुल्क जांच कराया जिसमे लगभग 360 मरीजो को मोतियाबिंद ,नाखूना आदि मर्ज के आप्रेशन हेतु चिन्हित करके भर्ती किया गया।

  भर्ती मरीजो को बस द्वारा सीतापुर आंख अस्पताल ले जाया गाया वहा से आप्रेशन के बाद दिनांक- 03/01/2026 को वापस बस द्वारा घर तक छोडा जायेगा।

  आप्रेशन हेतु भर्ती मरीजो की सारी सुविधाये बिल्कुल नि:शुल्क होगी।

संस्था के उपाध्यक्ष- श्री रामफल शुक्ल, व अरविंदर कुमार शुक्ल एडवोकेट हाईकोर्ट ने शिविर का उद्घाटन किया।

नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर के आयोजक-संस्था के प्रबन्धक- 

दिनेश कुमार शुक्ल 

एडवोकेट ,हाईकोर्ट लखनऊ 

पूर्व प्रत्याशी विधान सभा क्षेत्र- 285 महसी 

और संस्था के कोषाध्यक्ष-

विवेक कुमार शुक्ल समाज सेवी

पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य रहे और अरविंद कुमार शुक्ल एडवोकेट हाईकोर्ट गुरूशरण तिवारी,धर्मेन्द्र दूबे,सचिन शुक्ल,निखिल शुक्ल ने भी सहयोग किया।

Advertisement
Advertisement